फैक्ट्री परिसर में होगा हेलीपैड का निर्माण
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : बांक फार्म स्थित जेवीएल कारखाना का 2 दिसंबर को किये जाने वाले उद्
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : बांक फार्म स्थित जेवीएल कारखाना का 2 दिसंबर को किये जाने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को ले प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को चिन्हित किया।
एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राइस मिल कारखाना का उद्घाटन के 2 दिसंबर को हेलीकाप्टर से आएंगे। जिसे लेकर कारखाना चहारदीवारी के अंदर ही हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल से मुख्य द्वार तक बेरिकेटिंग की जाएगी।
वहीं एसडीपीओ अशोक प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बराढ़ीपुल से लेकर अमरा तालाब पथ होते फैक्ट्री के मुख्य द्वार तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा को लेकर स्थल को चिन्हित किया। इस दौरान जनवादी मजदूर सभा के नेता रामबली सिंह, विपुल कुमार आदि ने अपनी मांगे कंपनी प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखी। उनका कहना था कि कंपनी प्रबंधन स्थानीय मजदूरों को काम में प्राथमिकता दे। जिस पर कंपनी अधिकारियों ने स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। वहीं भाकपा माले नेता अशोक सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर बांक फार्म की बंदोबस्त भूमि के 600 पर्चाधारी किसान अपने परिजनों के साथ उनके समक्ष बंदोबस्त भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाएंगे।