सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण शुरू
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास) : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण श
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास) : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण शुरू कर दिया गया। प्रखंड के 16 पंचायतों में दो पंचायत सिलारी व मुहम्मदपुर को छोड़ शेष पंचायतों को राशि आवंटित कर दी गई है।
बीडीओ विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को नाद व उल्हो पंचायत में शिविर लगा राशि वितरित की गई। सामान्य मद में 80 लाख व विशेष मद में 40 लाख की राशि जिला से प्राप्त हुई थी। सभी पंचायतों में राशि पंचायत सचिव को दी जा चुकी है। वृद्धावस्था, विधवा व नि:शक्तता पेंशन के लाभुकों के बीच जुलाई से सितंबर तक की राशि बांटी जा रही है। सिलारी के पंचायत सचिव रामबहादुर सिंह पर सरकारी राशि गबन करने के आरोप में कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। जिस कारण उक्त पंचायत में राशि नहीं दी जा सकी है। पंचायत सचिव कार्यालय की बैठक में भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। मुहम्मदपुर पंचायत में राशि के अभाव में पेंशन राशि का आवंटन नहीं किया गया है। बीडीओ ने बताया कि जिला को पेंशन राशि के लिए डिमांड बना भेजा जा चुका है। राशि प्राप्त होने पर इन दोनों पंचायतों में भी पेंशन वितरण कार्य शुरू किया जाएगा।