कृषि वैज्ञानिकों ने फसल उपचार का दिया प्रशिक्षण
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र मे जिले के प्रत्येक प्रखंड से चयनित क
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र मे जिले के प्रत्येक प्रखंड से चयनित कुल 50 प्रगतिशील किसानों को मौसम अनुरूप फसल उपचार के संबंध में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया।
साबौर कृषि केंद्र से आये दो वैज्ञानिक डा. निजामुल हक, डा. रियाज ने किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया। जिसके तहत उर्वरकों का प्रयोग, खेत में पानी की मात्रा के अलावे बीज उपचार के बाद ही उसकी रोपाई करने की सलाह दी। वैज्ञानिकों ने कृषि विश्वविद्यालय सबौर में उन्नत किये गए गेहूं की प्रजाति सबौर श्रेष्ठ के संबंध में भी जानकारी दी। उक्त प्रजाति को दिसंबर महीने में भी बोया जा सकता है। असिंचित क्षेत्रों में यह फसल लगायी जा सकती है। बिक्रमगंज कृषि वैज्ञानिक केंद्र से जुड़े वैज्ञानिक डा. रामपाल, डा. रतन कुमार, डा. देवेंद्र मंडल, डा. केके प्रसाद ने प्रगतिशील किसानों को कई अन्य तकनीकों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण शिविर में नोखा के सत्येंद्र यादव, सासाराम प्रखंड से कृपा शंकर तिवारी, ज्योति प्रकाश, काराकाट से सुरेंद्र सिंह, राजपुर से विजय बहादुर, प्रेम प्रकाश, अकोढ़ीगोला प्रखंड से प्रभु कुमार सिंह समेत कई अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।