सम्मानित किए गए मुहर्रम कमेटियों के अध्यक्ष
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : शनिवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी 14 मुहर्रम कमेटी के अध्
संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास) : शनिवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी 14 मुहर्रम कमेटी के अध्यक्षों को शांति व सद्भावना पूर्वक पर्व मनाने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आरक्षी निरीक्षक युगल किशोर राम ने किया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने सभी जगहों पर दुर्गा पूजा व मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक मनाए जाने पर कमेटी के अध्यक्ष को शाल भेंट कर सम्मानित किया। तथा प्रमुख माधो दुबे ने कहा कि सत्य हरिशचंद्र की इस नगरी में सभी धर्मो के लोग मिलजुलकर रहते हैं। भविष्य में भी एक दूसरे के पर्व में शांति व सद्भावना की अपील की गई। वहीं धोबिनिया टीकर ताजिया कमेटी अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान एकता के मिसाल दिखे। उन्हें ताजिया के लाइसेंसधारी होने का गौरव प्राप्त है। सबों ने धार्मिक एकता के रूप में इन्हें सराहा। मौके पर दारानगर के नबी अहमद, भदारा सलीम अंसारी, बौलिया सेराजुदीन के साथ भवनाथपुर, सुकरली बिगहा, शेखपुरा, नवाडीह, निमहत समेत 14 मुहर्रम कमेटी के लाईसेंसधारी (खलिफा) मौजूद थे। जिन्हें सअनि विनय भूषण कुमार, नंदकिशोर उपाध्याय, पूर्व प्रमुख रविंद्र राम, योगेंद्र महतो आदि ने अच्छे कार्यो के लिए सराहना की।