जाग भइया भइले भीनुसार हो केवाड़ काहे..
संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास) : प्रखंड के हाटा गांव में छठ पूजा के उपलक्ष्य में छठ पूजा समिति के तत्व
संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास) : प्रखंड के हाटा गांव में छठ पूजा के उपलक्ष्य में छठ पूजा समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चर्चित लोक गायक सर्वजीत सिंह ने अपने स्वर का जादू बिखेरा। उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष डोमन सिंह यादव तथा संचालन विरेंद्र पासवान ने किया। सर्वजीत ने कार्यक्रम की शुरूआत रामचरित मानस की पंक्ति मंगल भवन अमंगल हारी.. से की। फिर छठ समेत अन्य गीतों से श्रोताओं को पूरी रात भक्तिरस से सराबोर किया। कवना बने बोले कोइलरिया, कवन बनवा मोर बोले.., अमवा के डलिया पर बोलेले कोयलिया कहे, जाग भइया भइले भीनुसार हो केवाड़ काहे बंद बड़ुए.., अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो, कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है .. आदि गीतों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो झूमते रहे। लोक गायक अजय पांडेय ने भी अपने गीतों से श्रोताओं को विभोर किया। मौके पर अध्यक्ष पारस पासवान, कोषाध्यक्ष गोबिंद पासवान, उपाध्यक्ष जग नारायण राम, सचिव मेथा बैठा, नगीना पासवान, संतोष राय आदि मौजूद थे।