बाइक सवार दो की मौत
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात टेढ़की पुल से नहर में गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मृतक विकास कुमार गुप्ता (18 वर्ष) मोहनिया व पवन कुमार गुप्ता (23 वर्ष) डेहरी के निवासी बताए जाते हैं। दोनो फुफेरा-ममेरा भाई थे।
पुलिस ने बताया कि मृतक का शिनाख्त उसके मिले कालेज परिचय पत्र से हुआ है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दोनों आरा से डेहरी लौट रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें