गोवर्द्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता
जेएनएन, बिक्रमगंज/ काराकाट /दावथ (रोहतास) : अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को गोबर्द्
जेएनएन, बिक्रमगंज/ काराकाट /दावथ (रोहतास) : अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को गोबर्द्धन पूजा का आयोजन किया गया। बिक्रमगंज प्रखंड के धनगाई, कंडाडीह, नोनहर, धारुपुर, मोहनी, सलेमपुर, तेन्दुनी आदि जगहों पर सामूहिक रूप से गोबर्द्धन पर्वत व गोवंश की पूजा अर्चना श्रद्धा भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। धनगाई, धारुपुर, मोहनी आदि गांवों में कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
वहीं काराकाट प्रखंड के मोथा, गोड़ारी, जहनपुरा, काराकाट, बुढ़वल, अमरथा, तिरासी बिगहा सहित अन्य गांवों में गोबर्द्धनधारी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। मोथा में लोरिक गायन के साथ कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें पहलवानों ने अपने दाव पेंच आजमाए। इस मौके पर लगे मेले में मिष्ठान का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मोथा समेत कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं दावथ में प्रखंड क्षेत्र में गोर्वधन पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बभनौल अड्डा, सेमरी सहित कई जगहों पर दगंल प्रतियोगिता किया गया।