चेंबर ने दो बहादुर महिला को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : डेहरी चैंबर आफ कामर्स ने दीपावली पर्व पर गुरुवार को दो बहादुर म
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : डेहरी चैंबर आफ कामर्स ने दीपावली पर्व पर गुरुवार को दो बहादुर महिलाओं को अंग वस्त्र सम्मानित किया। अध्यक्ष रिंकू सोनी के नेतृत्व में अन्य सदस्य न्यू डिलियां स्थित नहर किनारे मलिन बस्ती पहुंचे। हाल ही डूबते युवक को बचाने वाली महिला सुनीता देवी व गुड़िया देवी को अंग वस्त्र व मिठाई दे सम्मानित किया।
सुनीता ने बताया कि मुख्य नहर में मुहल्ले के ओम प्रकाश चंद्रवंशी नहाने के क्रम में डूबने लगा। बचाव बचाव की आवाज सुन वह वहां पहुंची तो देखा कि ओम प्रकाश डूब रहा है। उसने अपना व गुड़िया की साड़ी जोड़ कर डूबते युवक की ओर फेंका। साड़ी के सहारे वह किनारे आया व उसकी जिंदगी बच गई। अध्यक्ष के अनुसार 'जागरण' में 23 अक्टूबर को प्रकाशित खबर देख चैंबर के सदस्यों का ध्यान इस ओर गया। और उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सभी ने दोनों महिलाओं के बहादुरी की प्रशंसा की। मौके पर अयोध्या साह, बबलू, प्रकाश गोस्वामी, सुनील कुमार उर्फ नीलू जी आदि उपस्थित थे।