गोवर्धन पर गो-धन की पूजा
जागरण संवाददाता, सासाराम गोवर्धन पूजा पर शुक्रवार को गांव-गांव में गो-धन की पूजा हुयी। पशुपालकों न
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सासाराम
गोवर्धन पूजा पर शुक्रवार को गांव-गांव में गो-धन की पूजा हुयी। पशुपालकों ने गाय व अन्य पशुधन की पूजा अर्चना की। चौखण्डा चितौली हाई स्कूल स्थित श्री कृष्ण मंदिर में समारोह पूर्वक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
गोवर्धन (गायडाढ़) को ले गांवों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गयी। ग्रामीणों ने गाय, बछड़ों आदि को नहलाया-धुलाया। फिर उन्हें काजल आदि लगा सजाया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गयी। खीर के प्रसाद को लोगों ने ग्रहण किया। चितौली गांव में कृष्ण मंदिर में मौके पर बिरहा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिवनारायण सिंह यादव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें