नहर में डूब रहे युवक को बचाने वाली महिला सम्मानित
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : महिला कालेज के हिन्दी विभाग की व्याख्याता डा. गीता पांडेय ने बु
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : महिला कालेज के हिन्दी विभाग की व्याख्याता डा. गीता पांडेय ने बुधवार को लाला कालोनी स्थित आवास पर नहर में डूबते युवक को बचाने वाली महिला सुनीता देवी को अंग वस्त्र दे सम्मानित किया।
सुनीता देवी ने हाल ही में अपने घर की पोताई कर रही थी। तभी मुख्य नहर में न्यू डिलियां के ओम प्रकाश चंद्रवंशी नहाने के क्रम में डूबने लगा। बचाव-बचाव की आवाज उसके कान में सुनाई पड़ी। डूब रहे युवक की आवाज सुन नहर किनारे पहुंची तो उसने अपनी साड़ी को डूबते युवक की ओर फेंका। साड़ी के सहारे वह किनारे आया व उसकी जिंदगी बच गई। मुहल्ले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई थी। डा. पांडेय के अनुसार उन्होंने सुनीता को अंग वस्त्र दे सम्मानित करते हुए कहा कि युवक की जान बचा उसने एक परिवार को जिंदगी दी है। उसकी बहादुरी वाकई काबिले तारीफ है।