Move to Jagran APP

प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गापूजा सम्पन्न

जेएनएन, डेहरी/अकोढ़ीगोला/नौहट्टा /करगहर/ शिवसागर (रोहतास) : शनिवार को मां दुर्गा विदा हो गई। भक्तों

By Edited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 01:06 AM (IST)
प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गापूजा सम्पन्न

जेएनएन, डेहरी/अकोढ़ीगोला/नौहट्टा /करगहर/ शिवसागर (रोहतास) : शनिवार को मां दुर्गा विदा हो गई। भक्तों ने भरे मन से उन्हें विदाई दी। तिथियों के संयोग के चलते नगर पूजा समिति ने शनिवार शाम मूर्तियों के विसर्जन का कार्यक्रम किया था। शहर व ग्रामीण अंचलों के पूजा पंडालों से मूर्तियों को वाहन पर रख विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों से हदहदवा पुल तक जाने वाली सड़क पर ढोल बाजे के साथ टोलियां आगे बढ़ती रही। मुख्य बाजार में अखाड़ा समितियों द्वारा अखाड़ा का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों ने लाठी, भाला समेत परंपरागत हथियारों के खेल खेले। रामकृष्ण आश्रम व बंगाली क्लब की मूर्तियां शुक्रवार रात ही विजर्सित कर दी गई। मौके पर एसडीएम कमलेश सिंह, एसडीपीओ अशोक प्रसाद, थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

loksabha election banner

अकोढ़ीगोला में भक्तों की भीड़ उमड़ी

दुर्गापूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर धरहरा, तेतराढ़ व हुरका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के कई पूजा पंडालों कार्यक्रमों का उद्घाटन थानाध्यक्ष संजय झा, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सिकंदर यादव, मुखिया हरेराम सिंह ने किया। नौहट्टा व रोहतास प्रखंड के गांवों में शांति व सद्भावना के साथ विजयादशमी पर्व मनाया गया। दारानगर, भदारा, नौहट्टा, पड़रिया, चुटिया, रोहतास, बंजारी, तुम्बा में मां दुर्गे का प्रतिमा का विजर्सन किया गया।

दर्शकों का आभार प्रकट

विजयादशमी शांतिपूर्वक मनाया गया। समिति अध्यक्ष महावीर कुमार, कृष्णा कुमार सिंह, मिथिलेश सेठ सहित सभी सदस्यों ने सफलता के लिए प्रशासन सहित सभी दर्शकों का आभार प्रकट किया। रावण का पुतला दहन किया गया। शनिवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया। मौके पर बीडीओ सरफराजुद्दीन एवं सीओ महेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। शिवसागर प्रखंड में शान्ति पूर्वक व सौहार्द के साथ दुर्गापूजा का पर्व मनाया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी पूजा पंडालों पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते रहे।

भगवान राम को विजय तिलक लगाया

शहर के डालमियानगर खेल मैदान व पड़ाव मैदान में शुक्रवार शाम रावण दहन हुआ। डालमियानगर में रोहतास क्लब द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय मिश्र ने कहा कि गंदगी भी एक बुराई है। जहां गंदगी होगी वहां न तो राम आयेंगे न सीता और न माता लक्ष्मी का वास होगा। जयश्री राम के जयकारों के बीच व्यवसायी पवन झुनझुनवाला व पूर्व जिप उपाध्यक्ष विजय सिंह ने भगवान राम को विजय तिलक लगाया। पड़ाव मैदान में रेड लाइंस क्लब द्वारा रावण दहन किया गया। हनुमान मंदिर से राम लक्ष्मण व सीता के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में जयश्रीराम जय हनुमान के जयकारा के साथ मुख्य बाजार, कर्पूरी चौक होते पड़ाव मैदान पहुंचे। जहां रावण दहन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.