संपत्ति हड़पने की नीयत की गई हत्या!
संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के बेलहन गांव में मंगलवार की रात मां-बेटी की गला रेत नृश
संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के बेलहन गांव में मंगलवार की रात मां-बेटी की गला रेत नृशंस हत्या से पूरा इलाका स्तब्ध है। स्व. विरेंद्र तिवारी की पत्नी सावित्री कुंअर व इकलौती पुत्री नेहा की हत्या संपत्ति हड़पने की नीयत से की गई है। इस संबंध में मायके वालों ने मृत महिला सावित्री के देवर, देवरानी, ननद समेत कई अन्य रिश्तेदारों को भी अभियुक्त बनाया। सीधे तौर पर इसे साजिश के तहत संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या बताया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार विरेंद्र तिवारी की जब मृत्यु हुई थी, तो नेहा मां के गर्भ में पल रही थी। पति की मौत के बाद भी सावित्री अपने देवर के साथ रह रही थी। दोनों भाईयों के बीच लगभग बीस बीघा कृषि भूमि थी। ग्रामीणों के मुताबिक नेहा दस बीघे का अकेला वारिस थी। संपत्ति का लालच परिजनों को ही इंसान से हैवान बना दिया। थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्त घर से फरार है। पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं पर अनुसंधान कार्य में जुटी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।