बुजुर्गो की सेवा हमारी सभ्यता व संस्कार की पहचान : एसपी
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : भारतीय संस्कृति में बुजुर्गो की सेवा करना हमारी सभ्यता व संस्का
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : भारतीय संस्कृति में बुजुर्गो की सेवा करना हमारी सभ्यता व संस्कार की पहचान है। बुजुर्ग मां बाप भी भगवान के दूसरे रूप होते हैं। रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यालय में बुधवार को विश्व बुजुर्ग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा व नागरिक का फर्ज है कि वह वरिष्ठ लोगों का आदर व सम्मान करें। आज के युवा पश्चिमी सभ्यता के चकचौंध में बुजुर्गो की सेवा से विमुख होते जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि रोहतास पुलिस यथासंभव बुजुर्गो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। पुलिस प्रत्येक थाने में बुजुर्गो की सूची बना उनके साथ बैठक कर मदद करेगी। वहीं एसडीएम कमलेश सिंह ने कहा कि बुजुर्ग समाज के अभिन्न अंग है। मौके पर नलिनी कांत सिन्हा, नंद किशोर राय, रामचंद्र प्रसाद, आरबी चौधरी, ई. सरफुद्दीन अंसारी, दुखराज महतो, विनय कुमार प्रसाद, गिरजाशंकर उपाध्याय, हरवंश साह, सफीक खान, जगदीश पांडेय, अशोक चौधरी, रामनरेश पाल, दयाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।