ननिहाल से लौट रहा किशोर गुम
संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास) : ननिहाल से लौटने के क्रम में सिकठी के 12 वर्षीय किशोर सूरज कुमार के ला
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 07:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास) : ननिहाल से लौटने के क्रम में सिकठी के 12 वर्षीय किशोर सूरज कुमार के लापता होने का सनहा पिता किशोर साह ने थाने में दर्ज कराया है।
किशोर साह ने बताया कि पिछले हफ्ते सूरज अपने ननिहाल डिहरा (बिक्रमगंज) गया था। वहां से घर के लिए चला, परंतु अब तक घर नहीं पहुंचा। उसके लापता होने की सूचना पर कई रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, परंतु पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुम किशोर की बरामदगी के प्रयास में लगी है। वह गौरी शंकर उच्च विद्यालय का छात्र है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें