पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंका
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : थाना क्षेत्र के देवरिया में मंगलवार की रात कुख्यात अपराधी झारखंडी
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : थाना क्षेत्र के देवरिया में मंगलवार की रात कुख्यात अपराधी झारखंडी मुसहर ने अपराध का विरोध कर रही पत्नी की हत्या कर शव को बक्सर कैनाल में फेंक दिया। मृतका 40 वर्षीय कलावती देवी के पुत्र सनोज के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पत्नीहंता को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को काफी देर तक वह झांसा देता रहा। शव को आज सुबह में दहियाड़ समीप नहर से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष संजय झा ने बताया कि गिरफ्तार झारखंडी मुसहर पूर्व से अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। मंगलवार की रात पत्नी द्वारा उसके किए जा रहे अपराध का विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मृतका की सात वर्षीय पुत्री सुकुमारी ने अपनी नजरों के सामने मां की हत्या होते देख इसका गवाह बन पुलिस को सारी बातें बताई। मां की हत्या व पिता के जेल जाने के बाद पुत्र सनोज मुसहर 10 वर्ष, पुत्री इंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक के पुत्र-पुत्री को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।