..बाबू वीर कुंवर सिंह के हम याद करीला
संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास) : रिमझिम फुहारों के बीच रविवार की रात लोक कलाकारों ने अपने स्वर का जादू बिखेरा। श्रोताओं ने राष्ट्रभक्ति व श्रृंगार गीतों का पूरी रात जमकर आनंद उठाया। मौका था एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का। कार्यक्रम में कई नामी-गिरानी भोजपुरी गायक-गायिकाओं ने शिरकत की। उद्घाटन प्रमुख जगनारायण सिंह व जवि दुकानदार संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाठक ने की। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, राजाराम पटेल, गुप्तेश्वर पटेल, अंशु मिश्रा, कृष्णा सिंह, मनीष अम्बेडकर, दीपक कुमार, प्रेम कुमार आदि ने ऐसे कार्यक्रमों पर बल दिया। प्रसिद्ध एंकर रवि रंजन ने स्वतंत्रता आंदोलन वीर सपूतों की शहादत को याद रखने की अपील की। कार्यक्रम की शुरूआत भोजपुरी गायक राकेश चौबे के गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात निर्गुण सम्राट मदन राय ने बाबू वीर कुंवर सिंह के हम याद करीला.., देसवा के शान है इ भोजपुरिया जवान के अलावे निर्गुण सब दिन होत न एक समान करि अब कौन बहाना गौना मोरा, अब नियराना आदि गीतों से समां बांध दिया। दूरदर्शन गायिका छाया गुप्ता के गीत अबकी बारी इ तिरंगा तोहरा छाती पर फहरी.. को भी श्रोताओं ने खूब पसंद किया। पाश्र्र्व गायिका आंचल अग्रवाल के दिल अपना किसको दू कोई दिलदार तो मिले, अखिया मिला कहा गयों श्याम प्यारे जैसे गीत पर श्रोता झूम उठे। हास्य कलाकार पथिक रंगरेज ने भी अपने शेरो शायरी व चुटकुलों से लोगों को खूब गुदगुदाया। दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये.. जैसे भक्ति गीत के अलावे श्रृंगार परक गीत माथे की बिंदिया बोले लव यू इंडिया जैसे गीत भी श्रोताओं को खूब भाया। धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेश पाठक ने किया।