कांवरियों का जत्था गंगाजल लाने बक्सर रवाना
जागरण संवाददाता, सासाराम : नवरात्र पर कलश स्थापना को ले सोमवार को मुरादाबाद से बजरंग क्लब व छात्र नवयुवक संघ के कांवरियों का जत्था गंगाजल लाने बक्सर रवाना हुआ। बक्सर से गंगाजल ले पैदल यात्रा करते चौसा, राजपुर, कोचस, करगहर होते यह जत्था आगामी 25 सितंबर को यहां होने वाले जलभरी कार्यक्रम में शामिल होगा। बजरंग क्लब के संजू सिंह ने बताया क पिछले 35 वर्षो से नवरात्र को ले यहां के कांवरिया का जत्था पैदल यात्रा कर गंगाजल लाने बक्सर जाता है। सदस्य कृष्णा साह ने बताया कि कांवरियों के खाने पीने की व्यवस्था क्लब द्वारा ही की जाती है। यहां से गाजे बाजे के साथ आज कांवरियों को रवाना किया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष आकाश सिंह, शशि शेखर, रोहित कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, पिंटू यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव, सरोज कुमार, रमेश कुमार, रामायण पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।