Move to Jagran APP

इंद्रपुरी बराज में वाणसागर से बंद कराया गया पानी

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)
इंद्रपुरी बराज में वाणसागर से बंद कराया गया पानी

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : सोन नहरों में मांग के अनुसार राज्य के सात जिलों में इंद्रपुरी बराज से पानी दिया जा रहा है। उपरी जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा के कारण वाणसागर से 26 जुलाई से पानी की आपूर्ति बंद करा दी गई है। जबकि रिंहद से लगभग पांच हजार क्यूसेक पानी अब भी प्राप्त हो रहा है।

loksabha election banner

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता गुंजा लाल राम के अनुसार टेल इंड तक सोन नहर प्रणाली के नहरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। वाणसागर से भी बिहार के हिस्से का पानी गत 23 जुलाई से प्राप्त हो रहा है। उपरी जलग्रहण क्षेत्र में 25 जुलाई को भारी वर्षा के बाद इंद्रपुरी बराज से काफी मात्रा में पानी सोन में बेकार बहाना पड़ा। ऐसी स्थिति में 26 जुलाई से वाणसागर से पानी की आपूर्ति बंद कराने को कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर पानी की पुन: मांग की जाएगी। उन्होंनें बताया कि बराज से सोमवार को भी 14 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पूर्वी व पश्चिमी संयोजक नहरों में दिया गया है। रिंहद से आज भी लगभग पांच हजार क्यूसेक पानी नियमित प्राप्त हो रहा है। रिंहद जल विद्युत परियोजना टारवाइन चलाने के लिए प्रतिदिन लगभग 5 हजार क्यूसेक पानी उपयोग में लाया जा रहा है। उतना पानी सोन बराज में नियमित रूप से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलवक्त बराज पर पर्यापत जल उपलब्ध है। सोन नहरों में पानी आपूर्ति का तारतम्य न टूटे इसके लिए विभाग हर संभव प्रयास में लगा है।

वाणसागर व रिंहद जलाशय से प्राप्त पानी क्यूसेक में

तिथि वाणसागर रिंहद

28 जुलाई - 4791

27 जुलाई - 4791

26 जुलाई - 5650

25 जुलाई 1654 5625

24 जुलाई 4515 5700

23 जुलाई 1298 5700

(स्त्रोत मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, मोनेटरिंग सेल)

इंद्रपुरी बराज से सोन नहरों में दिया गया पानी

* पूर्वी संयोजक नहर में

28 जुलाई 4500

27 जुलाई 4500

26 जुलाई 4500

25 जुलाई 4385

24 जुलाई 4130

* पश्चिमी संयोजक नहर में

28 जुलाई 9900

27 जुलाई 9800

26 जुलाई 9800

25 जुलाई 9800

24 जुलाई 9320

* सोन उच्च स्तरीय नहर

28 जुलाई 1292

27 जुलाई 1292

26 जुलाई 1292

25 जुलाई 1292

24 जुलाई 1292

* आरा मुख्य नहर

28 जुलाई 3855

27 जुलाई 3775

26 जुलाई 3775

25 जुलाई 3595

24 जुलाई 3253

* बक्सर मुख्य नहर

28 जुलाई 4366

27 जुलाई 4326

26 जुलाई 4326

25 जुलाई 4126

24 जुलाई 3763

*

चौसा शाखा नहर

28 जुलाई 1180

27 जुलाई 1114

26 जुलाई 1114

25 जुलाई 1114

24 जुलाई 1092

* बक्सर शाखा नहर

28 जुलाई 1694

27 जुलाई 1694

26 जुलाई 1578

25 जुलाई 1610

24 जुलाई 1537

* गारा चौबे शाखा नहर

28 जुलाई 1403

27 जुलाई 1360

26 जुलाई 1117

25 जुलाई 1360

24 जुलाई 1362

* डुमरांव शाखा नहर

28 जुलाई 1115

27 जुलाई 1115

26 जुलाई 1115

25 जुलाई 1115

24 जुलाई 1011

* बिहियां शाखा नहर

28 जुलाई 650

27 जुलाई 666

26 जुलाई 288

25 जुलाई 636

24 जुलाई 620

* कोइलवर विवरणी

28 जुलाई 252

27 जुलाई 252

26 जुलाई 100

25 जुलाई 256

24 जुलाई 228

* भोजपुर वितरणी

28 जुलाई 424

27 जुलाई 424

26 जुलाई 395

25 जुलाई 430

24 जुलाई 385

* करगहर वितरणी

28 जुलाई 541

27 जुलाई 515

26 जुलाई 515

25 जुलाई 537

24 जुलाई 560

(मात्रा क्यूसेक में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.