साढ़ ने हमला कर वृद्घ को मार डाला
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सूत्र, तिलौथू (रोहतास) : थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में गुरुवार की रात एक बिगड़ैल साढ़ ने एक वृद्ध व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक रामाश्रय सिंह (60 वर्ष) पिपरा महाराजगंज के निवासी थे। वे गुरुवार की शाम तिलौथू से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे। तभी सड़क के किनारे खड़े सांढ़ ने अचानक हमला बोल दिया। इससे पहले कि वो खुद को बचा पाते, सांढ ने उठा कर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें