जयंती पर याद किये गए चाचा नेहरू
जागरण संवाददाता, डेहरी-आन-सोन (रोहतास) : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को मनाई गई। जवाहरलाल नेहरू कालेज में जयंती समारोह पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जयराम सिंह ने आधुनिक भारत के निर्माता पं. नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर केके गोस्वामी, अभिषेक सिंह समेत कई उपस्थित थे। आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल प्ले ब्याय के रूद्र प्रताप को प्रथम, व मियंब शुक्ला को द्वितीय, नर्सरी के तास्कीम को प्रथम जावेद व साहित्य को द्वितीय व भूमिका को तृतीय, एलकेजी के गुरू शमीर, संभल राजसी को द्वितीय व रौशन व वनशीखा को तृतीय तथा, यूकेजी ए के कनक दीप को प्रथम, शिवानी पाल को द्वितीय व वैष्णवी को तृतीय तथा यूकेजी बी के विशाल राज को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक मंडल में स्निग्धा बनर्जी, शालिनी सिन्हा व रेणु मिश्रा शामिल थी। उपप्राचार्य धर्मेन्द्र पांडेय, अजय गुप्ता, संजय मिश्रा, यूके घोष, महेन्द्र प्रसाद, संदीप वर्मा आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। धरहरा स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में अजय मेहता की अध्यक्षता में बाल-दिवस मनाया गया। डेहरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा डालमियानगर में पंडित नेहरू की जयंती चन्दन चौबे की अध्यक्षता में मनाई गई। उमा शंकर पांडेय, बैजनाथ सिंह, अभय बहादुर, रंगनाथ दूबे, जहीर अहमद आदि ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कामख्या नारायण सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर