बच्चों को ड्राप पिला पोलियो अभियान की शुरुआत
जाटी, अकोढ़ीगोला/तिलौथू : पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का रविवार को बेरकप अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा पदाधिकारी डा. निर्मला सिंह ने एक वर्ष की बच्ची को पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने पोलियो उन्मूलन जागरुकता रैली निकाली। दो बूंद दवा पोलियो हवा, नारे के साथ पोलियो उन्मूलन रैली मुख्य पथ का भ्रमण करते हुए पुन: स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहीं अकोढ़ीगोला पीएचसी पर प्रमुख नीतू सिंह ने छह माह के बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर 22 से 26 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान के लिए चलंत टीम, ट्रांजीट टीम, मोबाइल टीम व सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान में छुटे हुए बच्चों को 28 सितंबर को पोलियो की खुराक दी जाएगी। पोलियो उन्मूलन रैली में डा. राजीव कुमार, शिक्षक अलिखेश कुमार, तारा देवी सहित अन्य शामिल थे।
तिलौथू में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए रविवार को पीएचसी रैली निकाली गई। मदरसा जाफरिया के छात्र-छात्राओं ने सरैया ग्राम में भ्रमण किया। बैनर पोस्टर लिये बच्चों ने लोगों को पोलियो अभियान की सफल बनाने लिए जागरुक किया। रैली में बीसीएम मो. रिजवान, स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, मदरसा के हेड मोटर्रिस मौलाना शाबान अली समेत अन्य शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर