आंधी-बारिश से तैयार फसलों को ज्यादा क्षति
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी बारिश से तैयार फसलों सहित खेतों में लगी अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी बारिश से तैयार फसलों सहित खेतों में लगी अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी मक्का, मूंग, सब्जी सहित अन्य फसलों के साथ घरों को आंधी के कारण भारी क्षति पहुंची है। बारिश के कारण मक्का की तैयार फसल भींग जाने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसान कुंदन यादव, राजीव मेहता, ¨पटू ऋषि सहित दर्जनों किसान बताते हैं कि बड़ी मेहनत से खेती करते हैं। लेकिन प्रकृति की मार हमलोगों को कहीं का नहीं छोड़ता है। ऐसे में हमलोग क्या करें। एक तरफ बैंक का लोन, दूसरी तरफ स्थानीय खाद बीज दुकानदारों का कर्ज। जब फसल तैयार होती है तो प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होने के चलते सही मूल्य नहीं मिल पाता है। आंधी से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दर्जनों टीन के घरों को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंची है। इस बाबत अंचलाधिकारी शंभू प्रकाश ने बताया कि पानी में फसल भींग गई है। कुछ घरों को हल्की क्षति पहुंची है। ज्यादा क्षति नहीं है।