भागवत कथा के छठे दिन मनाया गया रूकमणी विवाह उत्सव
फोटो28 पीआरएन:-36 संस, कसबा (पूर्णिया) : कैंसर पीड़ितों के सहायतार्थ ऑल वर्ल्ड मां महार
फोटो28 पीआरएन:-36
संस, कसबा (पूर्णिया) : कैंसर पीड़ितों के सहायतार्थ ऑल वर्ल्ड मां महारानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कृष्ण रूकमणी के विवाह उत्सव में कसबा के कृष्ण भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य में भगवान कृष्ण की बारात भी निकाली गई। भगवान कृष्ण की बारात स्थानीय दुर्गा मंदिर से निकली और यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां भक्तों ने कृष्ण और रूकमणी पर फूलों की बरसात की। इस अवसर पर गुरूदेव ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रूकमणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। जो पति-पत्नी एक साथ भागवत कथा सुनते है उसके जीवन में प्रेम की वर्षा होती है। इस विवाह उत्सव में भाजपा के पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने भी हिस्सा लिया।