पूर्णिया में यातायात थाना खोलने को मिली हरी झंडी
पूर्णिया। पूर्णिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की संख्या की देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने यहां यातायात थाना खोलने पर अपनी सहमति जता दी है। पूर्णिया में यातायात थाना खोले जाने को लेकर छह माह पूर्व पूर्णिया के पूर्व डीआइजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने राज्य पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्ताव भेजा था।
पूर्णिया। पूर्णिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की संख्या की देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने यहां यातायात थाना खोलने पर अपनी सहमति जता दी है। पूर्णिया में यातायात थाना खोले जाने को लेकर छह माह पूर्व पूर्णिया के पूर्व डीआइजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने राज्य पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने पूर्णिया में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यातायात थाना खोलने पर अपनी मुहर लगा दी है।
डीआइजी ने बताया अतिआवश्यक
डीआइजी ने प्रस्ताव में शहर की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए ट्रैफिक थाना के सृजन को अति आवश्यक बताया था। उन्होंने बकायदा बजट और नए पदों के सृजन का प्रारूप तैयार कर भेजा था। प्रारूप के तहत यहां एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, 10 एसआइ ,10 एएसआइ , 20 हवलदार और 100 सिपाही तैनात किए जाने की बात कही थी। इसको लेकर उनके वेतन मद में सालाना 6 करोड़ रूपये खर्च होने की बात कही गयी है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
आते रहते हैं विशिष्ट अतिथि
यातायात थाना को लेकर भेजे गए प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि चूनापुर हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व विशिष्ट अतिथियों का आवागमन अक्सर होने के कारण पूर्णिया शहर में यातायात व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
हादसों का आंकड़ा चिंताजनक
प्रस्ताव के साथ पांच साल के सड़क दुर्घटनाओ का जिक्र करते हुए इसमें लगातार वृद्धि को ¨चताजनक बताया गया था। प्रस्ताव में 2011 से 2015 तक 463 सड़क दुर्घटनाओं और साल 2016 में 207 सड़क दुर्घटना होने की बात कही गयी थी। मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव में डीआइजी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सबसे बड़ी मंडी गुलाबबाग का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कृषि कॉलेज, निजी इंजीनिय¨रग कालेज होने के कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही गयी थी।
भूमि चिह्नित करने का दिया गया निर्देश
प्रस्तावित ट्रैफिक थाना के उत्तरी हिस्से में कसबा थाना, पूरब में मोहनकुंडा, सिकंदरपुर पंचायत, दक्षिण में लालगंज, हरदा पंचायत, वीरपुर पंचायत, पश्चिम में वनभाग और ग्वासी पंचायत अवस्थित है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने यातायात थाना निर्माण को हरी झंडी देते हुए इसके लिये तत्काल भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में एक पखवारे के अंदर यातायात थाने के लिये जमीन चिन्हित कर भेजने को कहा गया है।