बीडीओ ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
पूर्णिया। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सोमवार को बीडीओ विपिन कुमार ने अपने सहयोगि
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:46 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सोमवार को बीडीओ विपिन कुमार ने अपने सहयोगियों से साथ मोटर वोट से किया। उन्होंने बताया कि हर बाढ़ पीड़ितों पर नजर रखी जा रही है। बीडीओ ने बताया कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है। प्रशासन पीड़ितों पर हर पल नजर रख रहा है। इधर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति यथावत है जो पीड़ितों के लिए धीरे-धीरे परेशानी का सबब बनता जा रहा है। बीडीओ ने भौवा प्रबल, कांप, विजय मोहनपुर, विजय लालगंज पंचायतों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर जगह खाना बनाकर खिलाया जा रहा है। कहीं से कोई शिकायत नहीं आ रही है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें