संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड राजद की बैठक संपन्न
पूर्णिया। संगठन विस्तार व संगठन को और धारदार बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रखंड राजद क
पूर्णिया। संगठन विस्तार व संगठन को और धारदार बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक अनुमंडल मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में अध्यक्ष नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक का संचालन जिला राजद सचिव विजय साह ने किया। बैठक में प्रखंड एवं पंचायत कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान सभी पंचायत अध्यक्षगण भी मौजूद थे। उपस्थित तमाम पंचायत अध्यक्षों ने शीघ्र ही पंचायत कमेटी का गठन कर सूची प्रखंड अध्यक्ष को सौंप देने की बातें कही। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि वे शीघ्र पार्टी के वरिष्ठ साथियों से विचार-विमर्श कर कर लेंगे। उन्होंने प्रखंड के कुछ पंचायतों के बाढ़ से प्रभावित होने पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के अन्य वरीय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वे बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा करेंगे तथा प्रशासन का का ध्यान पीड़ित परिवार की ओर दिलाते हुए उन्हें समुचित सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे । उन्होंने प्रखंड के कोशीशरण देवोत्तर, बहोरा, जियनगंज व कचहरी बलुआ पंचायत के कुछ भागों में बाढ़ से हो रही लोगों की परेशानी का भी जिक्र किया। बैठक में जिला सचिव विजय साह, संजीव पासवान, मुखिया मिथिलेश ¨सह, पूर्व मुखिया मनोहर यादव, अरूण यादव, पंसस नवी हसन, मो. मकसूद, मो. सत्तार, मो. मुमताज, उमेश यादव, मनोज यादव, रामचन्द्र यादव, कृष्णचंद्र ¨सह, विद्यानंद यादव सहित पार्टी के सभी पंचायत अध्यक्षगण उपस्थित थे।