पार्टी में कोई नहीं होता बड़ा-छोटा
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 06:29 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजूर अहमद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को संकल्पित होना होगा। कहा कि इसके लिए सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर काम करना है। पार्टी में कोई बड़ा और छोटा नहीं है पार्टी के हित में जो भी निर्णय अनुकूल होगा उसका पालन सबको करना है।
मौके पर नवकिशोर विश्वास, संजीव ¨सह, उपवन दुबे, अखिलेश मंडल, सुनील मंडल, नौशाद, रहबर आलम, संजीव कुमार, परमानंद राम, दिनेश ऋषि, महताब आलम, सुबोध मंडल, मो इजराफिल, मो सलीम, पवन यादव, आरिफ आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें