शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगा भक्तों का तांता
पूर्णिया। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। कई स्थानों
पूर्णिया। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। कई स्थानों पर इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया है।
रूपौली : महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन भी पूजा-अर्चना से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। नाथपुर गांव में शिव¨लग की स्थापना काफी धूमधाम से की गई तथा रातभर गांव की महिलाएं शिव-पार्वती विवाह गीत गाया। हर-हर महादेव की गूंजों से गूंजायमान पूरे रूपौली के शिवालयों नाथपुर, मोहनपुर, टीकापट्टी, रूपौली, तेलडीहा, सपाहा, बसंतपुर, बहदुरा, बिरौली आदि गांवों से शिवजी की बारात निकली तो भूत-प्रेत आदि की वेशभूषा में निकले लोगों को एकबारगी अंधेरा में देख बच्चे डर से मां की गोद में जा छिपते थे।
नाथपुर शिव मंदिर में शिव¨लग की स्थापना विद्वान पंडितों द्वारा की गई। इसमें मुख्य रूप से मुखिया मनोज कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया रेखा देवी, कांप मुखिया गौरी शर्मा, पूर्व मुखिया संजय गुप्ता, विवेका शर्मा, नरेंद्र कुमार झा, महेश्वर तूफानी, सुशील यादव, अनंत कुमार झा, प्रेम किशोर यादव आदि सक्रिय थे।
केनगर: शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव-पार्वती के विवाह का आयोजन हुआ। एक शिवालय से भगवान शिव की बारात निकालकर दूसरे शिवालय में पहुंची और शिव-पार्वती का विवाह रचाया गया। गाजे-बाजे के साथ शिव बारात में लोग भूत-पिचाश के मुखौटे भी पहने थे। कोहबारा पंचायत के रामनगर गांव में भगवान चितेश्वर महादेव मंदिर में शिव बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी। शिव-पार्वती विवाह के उपरांत शनिवार की सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। भक्तजन शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के बाद शिव¨लग पर जलाभिषेक किए। कई शिवालय में शिव संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।
कसबा : हर- हर महादेव, जय शिव शंभू, जय बोलो बाबा भोलेनाथ की जयघोष व गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में झूमते बाबा की बारात भक्तों ने निकाली। सार्वजनिक शिवमंदिर नेमाटोल, गुदड़ी बाजार से निकली इस बारात में सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। खासकर बच्चों की उत्साह काफी चरम पर था।
बाबा की बारात में शामिल होकर लोग झूमते नाचते गुदड़ी बाजार स्तिथ शिव मंदिर पहुंचे जहां मंदिर समिति के भक्तों ने विधि विधान के साथ बारातियों का शादी गीतों व प्रसाद के साथ स्वागत किया।
जलालगढ़ : शिव विवाह को लेकर मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार की रात गाजे-बाजे के साथ शिव बारात में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। शिव बारात मुख्यालय बाजार स्थित बस स्टेशन से गुमटी चौक पहुंची। इस बीच बारात में शामिल लोगों ने भगवान भोले शंकर पर आधारित भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इधर थाना शिव मंदिर में स्थानीय पंडित तथा श्रद्धालु संजीव ¨सह के नेतृत्व में देर रात शिव-विवाह संपन्न कराया गया। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शनिवार की सुबह से ही मुख्यालय सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु ने भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की आराधना कर मंगल जीवन की कामना की। इस अवसर में समाजसेवी संजीव ¨सह, अनिल ठाकुर, राजेश ¨सह, पंकज शर्मा, पंकज ¨सह आशीष, पप्पू शर्मा, विनोद मंडल, ¨पकू ¨सह, राजेश ¨सह, निलेश ¨सह आदि लोग मौजूद थे।