प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने दिखाया दम
पूर्णिया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडलीय
पूर्णिया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडलीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्थानीय डीएसए ग्राउंड में किया गया। यह खेल प्रतियोगिता दिव्यांग और निश्शक्त बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई। इसमें सभी विद्यालयों से 38 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। दिव्यांग, मंद बुद्धि, ²ष्टिहीन, मूक बधिर आदि खिलाड़ी हिस्सा लिए। इस मौके खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव ने प्रतियोगिता उद्घाटन किया। एक दिवसीय खेलों में दिव्यांग बच्चों उत्साह और उमंग के साथ सामान्य खिलाड़ियों की तरह भागीदारी की। इस मौके पर खेल कार्यालय के निर्मल कुमार के साथ विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक भी मौजूद थे। विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विभिन्न वर्गों प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रम में प्रतियोगिता का परिणाम।
50 मीटर दौड़ बालक
मनीष कुमार श्रीनगर, अब्दुल रउफ, अमौर, गफ्फार - श्रीनगर
50 मीटर दौड़ बालिका
रुबिना प्रवीण - डगरुआ, नीमा कुमारी - डगरुआ, पूजा कुमारी - पूर्णिया
50 मीटर दौड़ बालिका जूनियर
लाजो कुमारी - पूर्णिया, लाली प्रवीण - डगरुआ, खुशी कुमारी - पूर्णिया
50 मीटर दौड़ बालिका - जूनियर
कासिदा खातून
अन्य वर्गों के दौड़ में
करण कुमार - जलालगढ़, तेजस कुमार पूर्णिया, मो. आजाद पूर्णिया
गोला फेंक बालक में विपीन कुमार साह, श्रीनगर से मनीष कुमार पूर्णिया, बालक वर्ग में करण कुमार, अब्दुल राउफ, गोला फेंक बालिका आयुषि कुमारी, पूजा कुमारी, रूबिना प्रवीण, गोला फेंक बालिका कासिदा खातून, चक्का फेंक बालक, विपीन कुमार साह, मनीष कुमार, चक्का फेंक बालक करण कुमार, अब्दुल राउफ, चक्का फेंक बालिका आयुषी कुमारी, अजनवी प्रवीण खुशी कुमारी, भाला फेंक बालक में विपीन कुमार साह, गफ्फार, मनीष कुमार, भाला फेंक बालिका अजनवी प्रवीण, खुशी कुमारी, आयुषि कुमारी, भाला फेंक बालिका ककासिदा खातून। राज्य स्तरीय अंतर जिला दिव्यांग नि:शक्त एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2016-17 में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ी जहानाबाद में 26,27 फरवरी को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विपीन कुमार साह, मनीषि कुमार, अब्दुल रउफ, करण कुमार, तेजस कुमार, मो. आजाद,
बालिका आयुषी कुमारी, पूजा कुमारी, अजनवी कुमारी, खुशी कुमारी, रूबिना प्रवीण, कसीदा खातून, करण कुमार।
प्रमंडल स्तरीय खेल आयोजन से चयनित खिलाड़ी जहानाबाद में 26 और 27 फरवरी को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय दिव्यांग व निश्शक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।