माले ने निकाला लाठी मार्च
पूर्णिया। हाउ¨सग बोर्ड के गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ खेतिहर मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव सह माले नेता पंकज कुमार ¨सह की अगुआई में शुक्रवार को लाठी मार्च निकाला गया।
पूर्णिया। हाउ¨सग बोर्ड के गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ खेतिहर मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव सह माले नेता पंकज कुमार ¨सह की अगुआई में शुक्रवार को लाठी मार्च निकाला गया। गरीबों की सुरक्षा, स्थायी आवास व वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रतिवाद का संकल्प लिया गया। हाउ¨सग बोर्ड से निकले लाठी मार्च में महिला, पुरूष, नौजवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संबोधित करते हुए पंकज ¨सह ने कहा कि गरीब केवल वोट के समय याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया हाउ¨सग बोर्ड की जमीन के टाईटल राईट को लेकर मुकदमा आज भी लम्बित है लेकिन स्थानीय प्रशासन सत्ता व्यवस्था को प्राइवेट लिमिटेड बना रखा है। माले नेता ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने का कहर गरीबों पर ढाया जाता है। किसी भी तरह की जबरन कार्यवाही का पार्टी जन एकजुटता के साथ प्रतिकार और गरीबों व आम लोगों के स्थाई आवास के लिए संघर्ष को संकल्पित है। भूमि सुधार, भूमि अधिकार के लिए पूरे बिहार में 25 से 31 मार्च तक सत्याग्रह करेंगे। लाठी मार्च में जुवैदा, मो.बदरूद्दीन, बिजय गोस्वामी, बबलू यादव, अनिता, शांति, चंचला देवी, नंदन ¨सह, दीपक झा, डॉ. राजकुमार सिन्हा सहित कई लोग शामिल थे।