पेंशनर समाज की क्षेत्रीय बैठक आयोजित
पूर्णिया। बिहार पेंशनर समाज बनमनखी इकाई की क्षेत्रीय बैठक शनिवार को महाराजगंज 01 के मध्य विद्यालय चकमका परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विश्वनाथ शरण यादव ने की।
पूर्णिया। बिहार पेंशनर समाज बनमनखी इकाई की क्षेत्रीय बैठक शनिवार को महाराजगंज 01 के मध्य विद्यालय चकमका परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विश्वनाथ शरण यादव ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबों को सांगठनिक भाव से रहकर एक दूसरे की मदद तथा राष्ट्रीय चेतना को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। बैठक में सचिव नागेश्वर प्रसाद साह ने संगठन के इतिहास की चर्चा करते हुए संगठन को सबल बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष मुरलीधर यादव, संयुक्त सचिव गजेन्द्र प्रसाद ¨सह, कोषाध्यक्ष प्रदीप नारायण सिन्हा, हरिबंश ठाकुर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। बैठक में महेश्वर प्रसाद पासवान तथा बिन्देश्वरी प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। इस दौरान अनिल प्रसाद यादव, महेंद्र मिस्त्री, सागर मेहता सहित विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनों पेंशनर मौजूद थे।