Move to Jagran APP

सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नव मनोनीत सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को शुक्रवार को निगम को सभागार में प

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:27 PM (IST)
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नव मनोनीत सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को शुक्रवार को निगम को सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव जयप्रकाश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। मेयर विभा कुमारी, डिप्टी मेयर संतोष यादव एवं नगर आयुक्त सुरेश चौधरी की मौजूदगी में समिति के सभी सात सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। समिति के गठन पर वार्ड सदस्यों ने सदस्यों को बधाई दी है।

loksabha election banner

शुक्रवार को नगर निगम सभागार में समारोह आयोजित कर सभी सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद सशक्त स्थायी समिति के मनोनयन पर सभी की नजर थी। मेयर विभा देवी एवं डिप्टी मेयर संतोष यादव की देखरेख में उक्त समिति का गठन संपन्न कर लिया गया। सशक्त स्थायी समिति में जिन वार्ड आयुक्तों को शामिल किया गया है उनमें वार्ड 8 की सुनैना देवी, वार्ड 12 की बिन्दा देवी, वार्ड 13 के श्रीप्रसाद महतो, वार्ड 19 के कुणाल किशोर, वार्ड 30 की रेणु कुमारी, वार्ड 32 की मुर्शीदा खातून एवं वार्ड 37 के राजीव कुमार शामिल हैं। समिति के नव मनोनीत सभी सदस्यों को शुक्रवार को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर मेयर विभा देवी ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए अपने पद के अनुरूप कार्य करने एवं नगर के विकास के लिए तन-मन से कार्य करने का आह्वान किया। डिप्टी मेयर संतोष यादव ने भी स्थायी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आशा जताया कि वे लोग नगर के लोगों की आशा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर नगर एवं विकास विभाग के सचिव जयप्रकाश मंडल तथा नगर आयुक्त सुरेश चौधरी ने भी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। कई अन्य वार्ड सदस्यों ने भी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी है। वार्ड 22 की वार्ड आयुक्त सरिता देवी ने सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताया कि यह कार्यकाल पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त होगा। इस मौके पर कई वार्ड आयुक्त भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.