सड़क दुर्घटना में घायल
पूर्णिया। अमौर प्रखंड के डहुआबाड़ी गांव निवासी मो. सरफराज आलम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 08:09 PM (IST)
पूर्णिया। अमौर प्रखंड के डहुआबाड़ी गांव निवासी मो. सरफराज आलम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाने के क्रम में रौटा पंचायत के भेभड़ा गांव के समीप पक्की सड़क पर वे अपना नियंत्रण खो बैठे। जिससे अनियंत्रित होकर पक्की सड़क पर गिर गए। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन उन्हें पीएचसी बैसा में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका चिकित्सा उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें