हजरत अजगैब के मजार पर अकीदतमंदों ने की चादरपोशी
पूर्णिया। पूर्णिया सिटी स्थित बंगाली टोला में हजरत अजगैब के मजार पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी
पूर्णिया। पूर्णिया सिटी स्थित बंगाली टोला में हजरत अजगैब के मजार पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। चादरपोशी से पहले अकीदतमंदों ने नगर भ्रमण किया। मो. इस्लाम ने बताया कि यह चादरपोशी हजरत अजगैब का 64वां उर्स है।कहा कि हजरत अजगैब अजमेर से धर्म प्रचार-प्रसार के लिए पूर्णिया सिटी आए थे जो यही के बनकर रह गए। इनके मजार पर धर्म का बंधन टूट जाता है इनके मजार पर जो सच्चे मन से मुराद मांगते हैं वह मिलती है। यहां सभी धर्म के लोगों की मुराद मिलने पर हजरत पर चादरपोशी करते हैं। इसके लिए अकीदतमंद अपने हाथों में चादर उठाए नगर भ्रमण करते हैं। उसके बाद हजरत अजगैब के मजार पर चादरपोशी की जाती है। इस वर्ष भी पूर्णिया सिटी स्थित अकीदतमंदों के द्वारा चादर को पहले नगर भ्रमण नाका चौक, लालबाग, नगीना बाग, नवरत्न चौक, चांदनी चौक करवाया गया उसके बाद चादरपोशी की गई। चादरपोशी के बाद शाम में कव्वाली का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन अजगैब पीर कमेटी के द्वारा किया जाता है। मुमताज राही, परवेज आलम, समसाद अंसारी, मो. शाहजादा, सैयद आदिल हुसैन आदि कार्यकर्ता पूरी तरह इस आयोजन में व्यस्त थे।