मजदूर संघ ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
पूर्णिया। बिहार किसान मजदूर संघ 18वां स्थापना दिवस जय प्रकाश सेवा संस्थान में जिला अध्यक्ष शक्ति न
पूर्णिया। बिहार किसान मजदूर संघ 18वां स्थापना दिवस जय प्रकाश सेवा संस्थान में जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित किसान और मजदूर को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक अनिरूद्ध मेहता ने कहा कि बिहार में किसान संगठित नहीं होने के कारण किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। बिहार में किसानों को एक होने के लिए बिहार किसान मजदूर संघ को मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि किसानों को हक दिलाने के लिए उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए संगठित होकर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर विशुन देव यादव, शत्रुघ्न यादव, महेश्वरी मेहता, नक्षत्र ऋषि, इन्देश्वरी ¨सह, इन्द्रदेव यादव, दिनेश यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे।