वज्रपात में मृतकों के परिजनों को मिला 4-4 लाख का चेक
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात में हुईं दो लोगों की मौत के बाद अंचल प्रशासन ने त
By Edited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 03:01 AM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात में हुईं दो लोगों की मौत के बाद अंचल प्रशासन ने तत्काल राहत प्रदान करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। विधायक लेशी ¨सह ने मृतक मो. कारे के घर गोआसी पंचायत के सौसा तथा मृतक मो. रोजित के घर गंगेली पंचायत के चपय में जाकर पिता क्रमश: मो. रसूल तथा नूर मोहम्मद को चेक प्रदान किया। मौके पर सीओ रविशंकर सिन्हा, पूर्व प्रमुख मंजूर बेग, मुखिया मो. अफरोज, पूर्व मुखिया पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि मो. नोमान, अंचल नाजिर रमण कुमार ¨सह, राजस्व कर्मचारी परमानंद यादव के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उपस्थित लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना भी दे रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें