शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने पर जताई आपत्ति
पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम का विस्तार एवं पूर्णिया शहरी क्षेत्रों का फैलाव में कसबा नगर पंचा
पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम का विस्तार एवं पूर्णिया शहरी क्षेत्रों का फैलाव में कसबा नगर पंचायत एवं कसबा प्रखंड के 8 राजस्व ग्राम को शामिल करने की घोषणा पर मजदूर क्रांति संघ ने प्रखंड प्रशासन के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई है।
इस संबंध में मजदूर क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह ने बताया कि पिछले 22 जून को प्रखंड में आपत्ति प्रदर्शन निकाला गया था तथा कसबा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया था। वहीं इस आपत्ति प्रदर्शन के बाद आम जनता एवं प्रभावित होने वाले पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनियों ने भी आंदोलन का मन बना लिया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विकास से अछूता गांव को शहरी क्षेत्रों में शामिल किया जाना भारी अन्याय है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।