Move to Jagran APP

उत्सव का रूप ले रही मानव श्रृंखला, बच्चे कर रहे लोगों को जागरूक

पूर्णिया। मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रखंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 08:15 PM (IST)
उत्सव का रूप ले रही मानव श्रृंखला, बच्चे कर रहे लोगों को जागरूक
उत्सव का रूप ले रही मानव श्रृंखला, बच्चे कर रहे लोगों को जागरूक

पूर्णिया। मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रखंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कौशर परवीन, नोडल पदाधिकारी मधुकांत, बीडीओ मनीष कुमार ¨सह, सीओ रविशंकर सिन्हा, सीडीपीओ नीता साहा, पीएचसी प्रभारी डॉ. एससी झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागतगान एवं देश भक्तिगीत के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। जीविका दीदी, सेविका तथा शिक्षिका द्वारा रंगोली बनाया गया। आंगनबाड़ी सेविका, पर्यवेक्षिका एवं शिक्षिका द्वारा एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शांति का प्रतीक दर्जनों कबूतर उड़ाकर मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों द्वारा मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का समापन बिहार के नक्शे स्वरूप मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम में आए हजारों लोगों ने प्रखंड परिसर से किसान भवन तक पैदल मार्च किया।

loksabha election banner

कसबा : मानव श्रृंखला कार्यक्रम को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। एमएल आर्य कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में बने बिहार के मानचित्र पर खड़े होकर लोगों ने कैंडल प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रवि राकेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश, अंचलाधिकारी अमर कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा पाल, सहकारिता पदाधिकारी धनंजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य मो. इकबाल, मो. शाहिद, नपं अध्यक्ष सुषमा देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मल्हरिया मुखिया रतेश आनंद आदि उपस्थित थे। वहीं प्रखंड मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश एवं अंचलाधिकारी अमर कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में उच्च विद्यालय कसबा, कलानंद उच्च विद्यालय गढ़बनैली, केडी बालिका उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

बनमनखी : मानव श्रृंखला की सफलता के लिए मंगलवार की सुबह से ही सड़कों पर स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली एवं जुलूस निकाला गया। रैली अनुमंडल कार्यालय परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेन्द्र कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामभगत यादव के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान रैली में शामिल बच्चे नारे लगा रहे थे।

जानकीनगर : मानव श्रृंखला को लेकर मधुबन पंचायत के विश्वकर्मा चौक पर पूर्वाभ्यास किया गया। कांग्रेस के वरीय नेता सुभाष प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में करीब आधे घंटे तक इसका अभ्यास हुआ। पंचायत स्थित बाबा शाशिया महाराज स्थान के निकट की सहायक सड़क पर खड़े होकर सैकड़ों लोगों ने श्रृंखला का निर्माण किया। लोगों से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की गई।

बैसा : प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों से लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी सहित जनप्रतिनिधि लोगों को मानव श्रृंखला के लिए जागरूक कर रहे हैं। छात्रों द्वारा प्रभातफेरी एवं साइकिल रैली निकाली गई। वहीं प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में घूम-घूम कर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

डगरूआ : मानव श्रृंखला को लेकर साइकिल रैली मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय से नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार की निगरानी में निकाली गई। रैली में शामिल छात्रों की साइकिल के आगे शराबबंदी संबंधी तख्ती लगी थी। सभी छात्र शराबबंदी संबंधी नारे लगाते जा रहे थे। रैली के आगे पुलिस टीम और पीछे मेडिकल टीम थी। इस अवसर पर सीओ शाहिद मसूद आलम, बीईओ विनायक त्रिपाठी, पीओ ज्योति कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, मुखिया जाबीर आलम सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

बीकोठी : मानव श्रृंखला निर्माण को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। नोडल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता मो. मुस्तकिम की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में श्यामा उच्च विद्यालय भटोतर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बड़हरी, मूंगा लाल उच्च विद्यालय ओरलाहा, उच्च विद्यालय दिबरा बाजार सहित प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। नोडल पदाधिकारी सह भूमि उप समहार्ता, बीडीओ, सीओ निशांत कुमार, बीएओ संजय कुमार, पीओ मनरेगा मुकेश कुमार आदि साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार और सीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानव श्रृंखला को उत्सव की तरह मनाएं।

श्रीनगर : मानव श्रृंखला को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय, श्रीनगर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मंगलवार को बीडीओ अमित आनंद, सीओ शंभू प्रकाश, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रधानाध्यापक सचिदानंद झा, रमण चन्द्र झा, बीआरपी मासूम रजा एवं जनप्रतिधिनिधियों के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। मध्य विद्यालय चनका, बुनियादी विद्यालय श्रीनगर, मवि जगैली, गढि़या बलुआ, ¨सघिया कन्या, प्रावि मखनाहा, प्रेमनगर, जितिया घाट, गोरी बाबू टोल सहित सभी विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। कई विद्यालयों में मानव श्रृंखला के निर्माण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। बाहर से आए कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कोमल कुमारी भारती, समाजसेवी ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव, मुखिया कल्पना देवी, पंसस प्रेमलता देवी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.