चूनापुर हवाई अड्डा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह
पूर्णिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने सहरसा जाने के क्रम
पूर्णिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने सहरसा जाने के क्रम में मंगलवार को चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पूर्णिया पहुंचे। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। वे दोपहर 2:30 बजे सैन्य हवाई अड्डा चूनापुर पहुंचे। इस दौरान घंटों पहले से हवाई अड्डा पर उनके अगुवाई करने वालों की भीड़ लगी रही। उनके अगुवाई में विधान पार्षद दिलीप जायसवाल, पूर्व सांसद सैयद शाहनबाज हुसैन, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व विधायक सबा जफर, जिला परिषद अध्यक्ष कांति देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा सहित अन्य नेता हवाई अड्डा पहुंचे। अगुवाई करने पहुंचे सबों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। गृहमंत्री पांच मिनट के अंतराल में सशस्त्र सीमा बल के हेलीकॉप्टर से सहरसा के लिए प्रस्थान किए। सहरसा में कार्यक्रम का समापन कर पुन: गृहमंत्री 5:15 में हेलीकॉप्टर से चूनापुर हवाई अड्डा लैंड किए। उसके बाद वे हवाई जहाज से रवाना हो गए।
सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
गृहमंत्री के आगमन को लेकर चूनापुर हवाई अड्डा को किले में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती थी। जिला पदाधिकारी पंकज पाल और पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी विधि-व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान किसी अनहोनी को लेकर दिनभर चूनापुर हवाई अड्डा से लेकर सदर अस्पताल तक यातायात रूट पर पुलिस मुस्तैद रही। मुख्य मार्ग के मिलने वाली सभी सड़क पर जगह-जगह बेरियर के सहारे यातायात नियंत्रित करने की पूरी व्यवस्था दुरुस्त थी।