कुष्ठ उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण
पूर्णिया। कुष्ठ उन्मूलन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 09:42 PM (IST)
पूर्णिया। कुष्ठ उन्मूलन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना बीएसआइटी से आए मास्टर ट्रेनर लोकनाथ महतो ने प्रशिक्षण दिया। सदर अस्पताल के एएनएम प्रशिक्षण कक्ष में सभी प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी को कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एमएम वसीम, कुष्ठ रोग संचारी पदाधिकारी डॉ एसके ¨सह, सुमंत कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ प्रमोद कुमार झा उपस्थित थे। यह कार्यक्रम 23 मार्च से शुरू हुआ है जो शनिवार तक चलेगा। इसमें रोगियों को चिन्हित करने, उन्हें दवा के डोज आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें