डेंगू का मरीज सदर अस्पताल में भर्ती
पूर्णिया। डेंगू के एक मरीज को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीज जाकिर मरंगा का रहने वाला है। उसकी उम्र 25 वर्ष है।
पूर्णिया। डेंगू के एक मरीज को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीज जाकिर मरंगा का रहने वाला है। उसकी उम्र 25 वर्ष है। जाकिर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था और दवा के बावजूद ठीक नहीं हो रहा था। पहले वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एनवनएचवन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल जाकिर का इलाज अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। वह मजदूर है और महाराष्ट्र के पुना शहर से कुछ दिनों पहले लौटा था। जाकिर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अभी उसकी हालत स्थिर है। इस सर्दी में यह पहला मामला है। अक्टूबर के बाद से सदर अस्पताल में एक भी डेंगू का मरीज नहीं आया था। मरीज मिलने के बाद डेंगू निगरानी में तेजी बढ़ाने की बात विभाग कर रहा है। डेंगू निगरानी का काम जिला में लगातार जारी है। जानकार का मानना है कि सर्दी के मौसम में डेंगू के मरीज आमतौर पर नहीं मिलते है। अगस्त से अक्टूबर तक सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले डेंगू मरीज की संख्या एक दर्जन से अधिक थी लेकिन सर्दी में यह पहला मामला है।