Move to Jagran APP

वन विभाग ने धूमधाम से मनाया 67वां वन महोत्सव

पूर्णिया। सोमवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में पर्यावरण एवं वन विभाग वन प्रमंडल पूí

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST)
वन विभाग ने धूमधाम से मनाया 67वां वन महोत्सव

पूर्णिया। सोमवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में पर्यावरण एवं वन विभाग वन प्रमंडल पूíणया द्वारा 67वां वन महोत्सव मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूíणया के उप विकास आयुक्त रामाशंकर थे। कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि रामाशंकर, वन प्रमंडल के पदाधिकारी बीबी ¨सह, वन संरक्षक अभय कुमार एवं कृषि कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने पौधा लगाया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि वन विभाग 67वां वन महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के मौके पर 215 पौधों को कॉलेज के कैंपस में लगाये गये। जिसमें पौधे के 21 प्रजाति हैं। वहीं मुख्य अतिथि और वन विभाग के अधिकारी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करने से पहले कॉलेज की छात्राओं ने स्वागतगान गाया। उसके बाद अतिथियों को बुके प्रदान किया गया। उसके बाद कॉलेज के प्राचार्य एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें वन संरक्षक अभय कुमार ने बताया कि जिस प्रकार लोगों में अब पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयी है उससे अब थोड़ा पर्यावरण में सुधार आया है लेकिन इतना सुधार से अभी भी काम नहीं चलने वाला है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए उसे मात्र तीन वर्षा उस पौधे की सुरक्षा करें तो वह पौधा खुद व खुद तैयार हो जाएगा। लोग पौधा तो लगा देते हैं लेकिन उसकी देखभाल और सुरक्षा को भूल जाते हैं। यदि लोग मात्र तीन साल उस पौधे को सुरक्षा दे तो वह पौधा खुद अपने आप में सुरक्षित हो जाएगा। जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और हमलोग भी सुरक्षित रहेंगे।

loksabha election banner

वहीं कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा कि आज जिस तरह वन विभाग बहुत ही उत्साह के साथ 67वां महोत्सव मना रहा है।इसे देखते हुए लोगों को भी चाहिए कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिससे मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। साथ ही साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.