एनएच 31 पर बाढ़ पीड़ितों के लिए खुला लंगर
पूर्णिया। बाढ़ पीड़ितों के लिए अब एनएच 31 पर ही लंगर चलाया जा रहा है। एनएच 31 के आसपास के
पूर्णिया। बाढ़ पीड़ितों के लिए अब एनएच 31 पर ही लंगर चलाया जा रहा है। एनएच 31 के आसपास के इलाके बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूबे होने के कारण जिला प्रशासन ने एनएच 31 पर ही बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर चलाया जा रहा है। इस लंगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए चावल, दाल और चोखा का इंतजाम किया गया है। लंगर में खाना जीविका की दीदियां एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है। एनएच 31 पर फिलहाल बायसी के दालकोला से लेकर डगरूआ तक लगभग तीस हजार से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों ने शरण ले रखी है। जिला प्रशासन ने इन बाढ़ पीड़ितों के लिए पके हुए भोजन उपलब्ध करवा रही है। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पके भोजन देने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम और बुधवार को पका हुआ भोजन खिलाया गया। हवाई सर्वेक्षण के बाद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि राहत कैम्प के अलावा सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी हर हाल में भोजन उपलब्ध कराया जाय। लंगर संचालन के लिए जिलाधिकारी ने खुद बायसी जाकर स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया है।