गोड़ियरपट्टी में बंटी राहत सामग्री
पूर्णिया। प्रखंड में आंशिक रूप बाढ़ प्रभावित पंचायत गोड़ियरपट्टी श्रीमाता में सोमवार को बाढ़ र
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:36 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड में आंशिक रूप बाढ़ प्रभावित पंचायत गोड़ियरपट्टी श्रीमाता में सोमवार को बाढ़ राहत बांटी गई। यद्यपि यहां के बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सैकड़ों पीड़ितों को छोड़ किया गया है। इस पंचायत के हरनाहा, मेंहदी, बैरिया एवं श्रीमाता गांव पिछले डेढ़ माह से बाढ़ से प्रभावित था, जिसे सबसे अंतिम दौर में बाढ़ राहत बांटी गई। इस संबंध में मुखिया अमीन रविदास, उप मुखिया सुमन मंडल ने बताया कि उनके पंचायत में कई सौ पीड़ितों के नाम छंटनी कर देने से वे परेशान हैं। इसी तरह पीड़ित ललन मंडल ने बताया कि यहां सैकड़ों परिवार अभी भी राहत से वंचित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें