मंदिरों में तैयारी पूरी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज
पूर्णिया। आज होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी मंदिरों में पूर्व संध्या पर ही पूरी हो ग
पूर्णिया। आज होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी मंदिरों में पूर्व संध्या पर ही पूरी हो गयी है। मंदिरों के बेहतरीन ढंग से सजाया जा रहा है। जन्म के बाद श्री कृष्ण पालने में झूलाने की भी तैयारी है। इसको लेकर जगह-जगह उत्साह का वातावरण है। पूजनोत्सव को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही। मंदिरों के साथ कई जगहों पर कृष्णाष्टमी के सुअवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कई जगह इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया जाता है। मंदिरों में गुरुवार को रात में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का इंतजार किया जाता है। आधी रात को उनके जन्म के साथ जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। दिन भर स्त्री-पुरुष भगवान के इस धरती पर आने के इंतजार मे उपवास भी करते हैं। जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा है। इस अवसर मंदिरों में सजावट देखते ही बनती है। बताया जाता खीरा भगवान को चढ़ाने की परंपरा है। इस कारण बाजार में खीरा काफी महंगा मिल रहा है। अन्य फलों के दाम भी आसमान पर है। पूजन सामग्री की दुकानों में भी पूजा को लेकर भीड़ रही। कहीं-कहीं भगवान को बांसूरी चढ़ाने का भी प्रचलन है। सामान्य बांसूरी से लेकर सोने-चांदी के बांसूरी भी भक्त भगवान को अर्पण करते हैं।