Move to Jagran APP

फसलों में घुसा बाढ़ का पानी, किसान ¨चतित

पूर्णिया। पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण कनकई एवं महानंदा नदी के जलस्तर में

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 09:43 PM (IST)
फसलों में घुसा बाढ़ का पानी, किसान ¨चतित

पूर्णिया। पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण कनकई एवं महानंदा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से चलते प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। निचले कई एकड़ भूमि पर लगे मुख्य रूप से धान के फसल को बाढ़ का पानी ने डुबो दिया है। पिछले दिनों आई बाढ़ ने पहले ही कई एकड़ में लगे फसल को बर्बाद कर चुका है। जिसके कारण किसानों के सामने कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रखंड क्षेत्र में ज्यादातर किसान हैं, इनका मुख्य पेशा कृषि ही है। इसी के भरोसे पूरे वर्ष अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसान मो. मेहराज आलम ने बताया कि खेती के ही भरोसे बच्चों की पढ़ाई कराते हैं, पहले ही बाढ़ का मार झेल चुका हूं अभी फिर से बचे हुए फसल को बाढ़ का पानी ने डुबो दिया है। अगर बाढ़ की स्थिति बहुत जल्द सामान्य नहीं हुई तो डूबा हुआ फसल सड़कर खत्म हो सकता है। अगर ऐसी स्थिति हमारे सामने उत्पन्न हुई तो यह दिन दूर नहीं है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर चला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.