Move to Jagran APP

लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि

पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश से परमान व बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण प्रख

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:23 PM (IST)
लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि

पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश से परमान व बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण प्रखंड के बोचगांव, संझेली तथा लखना पंचायत के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी का प्रवाह इतना तेज है कि रास्तों में आने वाली सड़कों को भी अपने साथ बहा कर चली गई। साथ ही दर्जनों गांवों के अलावे विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके चलते गांव वालों के सामने कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होने लगी है। अगर नदी के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि हुई तो और भी कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस सकता है। किसानों के फसल भी बाढ़ के चपेट में है। परमान तथा बकरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिस कारण बाढ़ को लेकर लोगों के मन में भय समाया हुआ।

loksabha election banner

प्रखंड के बोचगांव पंचायत के मुखिया मो. जफर आलम ने बताया कि पंचायत के 9 वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। जलकर, खरैया, गरगट्टा सहित दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी रविवार की ही रात्रि ही प्रवेश कर चुका है। साथ ही कई जगहों पर पीसीसी तथा कच्ची सड़कें कट चुकी है। वहीं अंचलाकारी अमर कुमार वर्मा बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का पल-पल का जायजा लिया जा रहा है। बाढ़ की चपेट में कोई परिवार न आए इसके लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अंचलाधिकारी अमर कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, अंचल निरीक्षक मो. इकबाल हुसैन ने प्रखंड के कई गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं लगातार हो रही बारिश तथा कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कोसी धार के पास बसे नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15, 11 तथा 14 के कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सबसे खराब स्थिति नपं के वार्ड संख्या 15 की है। वार्ड 15 के हाड़ी टोल, पासी टोल के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी शनिवार की रात्रि ही प्रवेश कर गया था। गौरतलब हो कि ये दोनों मोहल्ले कोसी धार के बांध के करीब बसे हैं। पिछले दो सालों से कोसी धार में पानी नहीं आने से तथा धार के आस-पास की मिट्टी की अवैध कटाई किए जाने के कारण बांध के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। लगातार हो रही बारिश तथा कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शनिवार को अचानक कोसी धार बाढ़ के पानी से लबालब हो गया। जिस कारण पानी क्षतिग्रस्त बांध से होते हुए घरों में प्रवेश कर गया। जैसे ही घरों में बाढ़ के पानी प्रवेश करने की सूचना प्रखंड प्रशासन को मिली तो अंचलाधिकारी अमर कुमार वर्मा, नपं अध्यक्ष सुषमा देवी, वार्ड पार्षद कैलाश प्रसाद साह, मुन्ना नायक द्वारा नपं के वार्ड 15, 11 तथा 14 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अंचलाधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि कुछ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया है। कुछ जगहों पर जहां बांध कुछ क्षतिग्रस्त है उनकी मरम्मत की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.