जिला प्रभारी सचिव, डीएम एवं एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
पूर्णिया। जिला प्रभारी सचिव अमृत प्रत्यय, डीएम पंकज कुमार पाल, एसपी निशांत कुमार तिवारी ने शु
पूर्णिया। जिला प्रभारी सचिव अमृत प्रत्यय, डीएम पंकज कुमार पाल, एसपी निशांत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत कैंप का जायजा लिया। उच्च विद्यालय रौटा में चलाए जा रहे राहत कैंप में कुछ देर रूक कर वहां पर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए जा रहे भोजन से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए, दो दिनों के अंदर बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सूखा राशन वितरण समाप्त करने का निर्देश दिया एवं राहत राशि पीड़ित परिवारों के खाता में भेजने का निर्देश दिया। बाढ़ की चपेट आए हुए सड़क आदि को संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर निर्माण करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को आवागमन करने में कठिनाई न हो। कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार राहत से वंचित ना रहे। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, भूमि उपसमाहर्ता बायसी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक कुमार ¨सह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी असफाक आलम अंसारी, थानाध्यक्ष अकमल हुसैन आदि मौजूद थे।