सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश रद
पूर्णिया। बाढ़ आपदा के मद्देनजर पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया के अंतर्गत प्रमंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश कार्यहित में रद कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 05:49 PM (IST)
पूर्णिया। बाढ़ आपदा के मद्देनजर पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया के अंतर्गत प्रमंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश कार्यहित में रद कर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी प्रमंडल स्तरीय कार्यालय बाढ़ अवधि तक अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। विशेष परिस्थिति में कोई भी पदाधिकारी-कर्मचारी आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया से अवकाश स्वीकृत कराकर ही अवकाश में जाएंगे। उक्त निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त टी ¨बधेश्वरी के आदेश से जारी हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें