डगरूआ में बाढ़ से लोगों की स्थिति दयनीय
पूर्णिया। बायसी प्रखंड के सभी पंचायतों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की स्थिति दयनीय है।
पूर्णिया। बायसी प्रखंड के सभी पंचायतों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की स्थिति दयनीय है। अब भी लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं दाना- पानी की किल्लत से कठिनाई और बढ़ गई है।
हजारों लोग एनएच 31 सहित ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। पीड़ितों को राहत सामाग्री नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है।
प्रखंड में बाढ़ ने इस कदर तांडव मचाया है कि कई पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग है। सिर्फ एनएच 31 को छोड़ बाकी सभी संपर्क मार्ग पानी में डूबा है। एनएच 31 से महथौर की सड़क, एनएच 31 से बेलगच्छी से कन्हरिया मार्ग, बरसोनी से दोली मार्ग, एनएच 31 स्थित बेरियर चौक से लोकानी, महलबाड़ी, निखरैल, बभनी जाने वाली सड़क पूर्णत: अवरुद्ध है।
प्रशासन द्वारा अब तक सूखा राशन, प्लास्टिक आदि वितरित न होने से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पका भोजन देने की जानकारी दी गई।